फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hospital locked in case of woman's death

Sonebhadra News: महिला की मौत मामले में अस्पताल पर जड़ा ताला

Thu, 02 Mar 2023 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Hospital locked in case of woman's death
सोनभद्र। उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल पर ताला जड़ दिया। संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समुचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहिजन कला निवासी रामलखन की पत्नी राजकुमारी को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल के समीप स्थित मणी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां देर शाम उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप रहा कि इंजेक्शन लगाने के कारण उसकी मौत हुई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा भी मचाया। सूचना पर निजी अस्पताल पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक उपचार करने वाला चिकित्सक और कई स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। बाद में परिजन सुलह-समझौते पर राजी होकर शव का बिना पोष्टमार्टम कराए ही घर लौट गए। बृहस्पतिवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. आरजी यादव के निर्देश में नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने जांच के बाद खामी मिलने पर मणी मल्टी स्पेशियलिटी पर ताला तड़ दिया। नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने बताया कि अस्पताल पर ताला बंद कराकर नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा कारोबार
जिला प्रशासन की नाक के नीचे जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी के आस-पास वैध-अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इसमें जिला अस्पताल के भी कई चिकित्सक शामिल हैं। जो छोटेे-बड़े क्लीनिकों कों संचालित करने में भूमिका निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed