यूपी में हैवान बनी मां: 10 माह के बच्चे को जलते चूल्हे में झोंक खुद को लगाया फंदा, मायके में उठाया खाैफनाक कदम
Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में दर्दनाक मामले की जानकारी मिलते ही बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे को जलते चूल्हे में डालकर उसकी जान ले ली। फिर खुद साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
28 वर्षीय राजपति पत्नी पतिराज निवासी ढेंगरपानी, थाना बसंतपुर (छत्तीसगढ़) बुधवार को अपने ससुराल से मायके जोबेदह गांव आई थी। रात में भोजन करने के बाद वह अपने 10 माह के बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई। बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो गया था।
रात में जब सब सो गए, तो राजपति ने पहले अपने छोटे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और फिर घर के बरामदे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे और कमरे में गए तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजनों में मचा कोहराम
महिला का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि चूल्हे में बच्चे के अवशेष मिले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मख्खन लाल ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस हृदय विदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।