फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hopes raised by taking out a procession, accused of disobedience

जुलूस निकालकर गरजीं आशाएं, वादाखिलाफी का आरोप

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hopes raised by taking out a procession, accused of disobedience
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आशा बहु कार्यकत्री। - फोटो : SONBHADRA
ऑल इंडिया बहू कार्यकर्ती कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशाओं ने सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बहिष्कार कर दिया। तीन सूत्री मांगों के समर्थन में सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा संघ की जिलाध्यक्ष मंजू लता मौर्या ने कहा कि आशा संगिनी के नियमित मानदेय और कोविड-19 में मोबाइल से कार्य करने वाली आशा, आशा संगिनी को सरकार की ओर से कोई प्रोत्साहन नहीं दिया गया। अलबत्ता सरकार ने उनका अपमान ही किया। वर्ष 2017 में चुनाव के दौरान आशा और आशा संगिनी को नियमित मानदेय-वेतन देने का वादा किया गया था। पांच वर्ष बीतने को है लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शिशु मृत्यु दर में कमी और शत-प्रतिशत टीकाकरण के आंकड़े हमारे बेहतर कार्यों के प्रमाण हैं। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होने के बाद भी हमारे हितों की उपेक्षा की जा रही है। कई बार विरोध प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन देकर अवगत कराया गया, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो हम अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर अर्चना पांडेय, जानकी देवी, माया देवी, रेखा, तारा देवी, सुनैना, सुनीता, संगीता देवी, बिंदू देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, चंदा देवी, राधिका देवी, गीता देवी, शांति देवी, रेखा देवी, किरण सोनी, सविता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed