फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holikaan Jlin , starting Rngotsv

होलिकाएं जलीं, रंगोत्सव शुरू

Thu, 05 Mar 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 05 Mar 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
Holikaan Jlin , starting Rngotsv
जनपद में शुक्रवार को रंगों का त्यौहार (होली) मनाया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार की रात जिले में 1489 जगहों पर बुराई की प्रतीक होलिका का दहन की गई।
विज्ञापन


आतिशबाजी के साथ ही ढोलक, झाझ-मजीरे की थाप पर देर रात तक फाग गाए गए। जगह-जगह भांग-ठंडई का दौर चला। बाजारों में रंगों के साथ ही मिठाई और कपड़े की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही।

 जिला अस्पताल, डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय, म्योरपुर, चोपन, घोरावल सीएचसी के  साथ ही दफ्तरों में पूर्व संध्या पर ही एक दूसरे को रंग लगाने के साथ अबीर-गुलाल उड़ाए गए।
विज्ञापन


सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में फाग गाकर होली के मस्ती का लुत्फ उठाया गया। स्थिति नियंत्रण में रहे इसके लिए पुलिस चक्रमण बनाए रही। सामरिक महत्व वाले स्थलों के साथ ही सीमा पर अलर्ट की स्थिति रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यास्त के बाद रात दस बजे तक होलिका जलाई गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर होली की बधाई दी।

इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही मस्तानों की टोली देर रात तक फाग गाती रही। कहीं से किसी तरह की अप्रिय स्थिति न आने पाए, इसके लिए संबंधित थानों की पुलिस अपने-अपने इलाके में पूरी रात चक्रमण बनाए रही।


उधर, इससे पूर्व बाजार में नए कपड़ों की खरीदारी के साथ ही गुझिया, पापड़, नमकीन एवं अन्य मिठाइयों की खरीदारी का क्रम देर शाम तक चलता रहा।

सभी जगह एक दिन पूर्व से ही लोगों के सिर होली की खुमारी छाए रही। राबर्ट्सगंज परिक्षेत्र में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल रमाकांत पांडेय, चौकी इंचार्ज संतोष यादव, दुद्धी परिक्षेत्र में एसडीएम गिरिजाशंकर सिंह, सीओ देवेश शर्म आदि हालात पर नजर बनाए रखे।

प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह और एसपी शिवशंकर यादव भी पल-पल की जानकारी लेने के साथ ही मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश देने में लगे रहे।

उधर, डा. बीके सिंह, संजय कुमार सिंह आदि चिकित्सकों का कहना था रंग खेलते समय एहतियात जरूर बरतें, क्योंकि जरा सी चूक बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed