फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holika Dahan will take place at 1481 places

1481 जगहों पर होगा होलिका दहन

Sun, 08 Mar 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will take place at 1481 places
होली की तैयारी पर पिचकारी की खरीदारी करते लोग।
सोनभद्र। जिले में 1489 जगहों पर होलिका स्थापित हो गई है। इनमें से रविवार को आठ होलिका का दहन कर दिया गया। वहीं सोमवार को 1481 स्थानों पर होलिका दहन होगा। अगले दिन यानि मंगलवार को होली मनाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने स्तर पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इन मजिस्ट्रेटों के अलावा थानाध्यक्षों को क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। पर्व पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटने की छूट फोर्स को दी गई है।
विज्ञापन

होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। त्यौहार को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूर्व में होली पर्व पर विवाद कर अशांति का माहौल पैदा करने वालों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक और मांची थाना क्षेत्र में सबसे कम होलिका स्थापित की गई है। सोमवार को राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्रों में 193 जगहों पर होलिका जलाई जाएंगी। वहीं करमा थाना क्षे में 82, घोरावल में 197, शाहगंज में 70, पन्नूगंज में 135, रायपुर में 65, मांची में 37, रामपुर बरकोनिया में 44, ओबरा में 70, चोपन में 49, कोन में 40, हाथीनाला में 45, जुगैल में 35, दुद्धी में 54, म्योरपुर में 50, विण्ढमगंज में 45, अनपरा में 53, बभनी में 70, बीजपुर में 37, पिपरी में 56 और शक्तिनगर थाना अंतर्गत 55 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हल्का दारोगा और बीट सिपाहियों को भी क्षेत्रों में मुस्तैद रहने का फरमान जारी किया गया है। इसमें लापरवाह बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed