फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hobby turns became expensive Cut cake with pistol on birthday made reel and posted it on social media

शौक पड़ा महंगा: जन्मदिन पर तमंचे से काटा केक, रील बनाकर सोशल मीडिया में डाला, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 09 Oct 2023 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 07:02 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के पकरी गांव में जन्मदिन का केक तमंचे से काटना बर्थडे ब्वॉय को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Hobby turns became expensive Cut cake with pistol on birthday made reel and posted it on social media
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन पर तमंचे से केक काटना और फिर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। तस्वीरें- वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है।

विज्ञापन


कुछ दिनों से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक का तमंचे से केक काटते और थिरकते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया। इसके बाद जांच शुरू हुई तो पता चला कि जिस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, वह सदर कोतवाली क्षेत्र के पकरी निवासी मो. इस्माइल का है।

विज्ञापन

आरोपी युवक के पास से तमंचा बरामद

उसने छह अक्तूबर को खुद के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर अवैध तमंचे से केक काटने का वीडियो अपलोड किया था। वहीं से फोटो और वीडियो वायरल हो गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। इस संबंध में एसपी की ओर से गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर वायरल फोटो वीडियो की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर घुवास नहर पुलिया के पास से सोमवार को सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मो. इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया। सदर कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली  टीम में एसआई मिट्ठू प्रसाद, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed