फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindalco's power division two deputy manager summoned in court

सोनभद्र: हिंडाल्को के पावर डिवीजन के डिप्टी मैनेजर समेत दो कोर्ट में तलब, रुपये लेकर एक व्यक्ति को फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला

Sun, 20 Dec 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 20 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hindalco's power division two deputy manager summoned in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनभद्र जिले के हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में गाजीपुर न्यायालय ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी डिप्टी मैनेजर सहित उनके एक साथी को कोर्ट में तलब किया है।

विज्ञापन


गाजीपुर के मरदह निवासी शुभम सिंह ने न्यायालय में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि रेनुसागर पावर डिवीजन में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत संतोष सिंह और उनके मित्र आजाद सिंह ने हिंडाल्को रेणुुसागर पावर डिवीजन में ऑपरेटर  के पद पर  नौकरी दिलाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की थी । संतोष सिंह ने अपने और नवीन कुमार सिंह के खाते में पैसा भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने संतोष सिंह के खाते में एक लाख रुपये तथा नवीन कुमार सिंह के खाते में दो लाख रुपये भेजा। नवीन कुमार सिंह ने फिर एक लाख रुपये प्रतिभा सिंह के खाते में भेजने के लिए कहा। संतोष सिंह व आजाद सिंह दोनों लोगों ने तीन लाख रुपये नकद लिया। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई 2019 को जब वे ज्वाइनिंग के लिए रेणुसागर परियोजना गए तो पता चला कि लेटर फर्जी है। पैसा मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। जब इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गई तो कोई कार्रवाई  नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई और  बाद में वह न्यायालय की शरण में गया। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी मैनेजर संतोष सिंह और आजाद सिंह को 9 जनवरी 2021 को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed