फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindalco's handball player Abhishek Yadav raised the honor

हिण्डाल्को के हैंडबॉल खिलाड़ी अभिषेक यादव ने बढ़ाया मान

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hindalco's handball player Abhishek Yadav raised the honor
रेणुकूट। हिंडाल्को के हैंडबॉल खिलाड़ी अभिषेक यादव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित अंडर-19 हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेकर कांस्य पदक जीता। सरकार की ओर से हर साल आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन इस वर्ष हरियाणा के पंचकुला में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैंडबॉल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

बता दें कि चार जून से 13 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से तकरीबन 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ ने भाग लिया था। इन्हीं प्रतियोगिताओं में से एक हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम के सदस्यों में शामिल हिंडाल्को के अभिषेक यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हिंडाल्को रेणुकूट एल्युमिना- पीपीटी में कार्यरत रामाज्ञा यादव के बेटे अभिषेक यादव का प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश जूनियर हैंडबॉल टीम में चयन हुआ जिसके बाद उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर सरकार की ओर से उन्हें पुरस्कार के रूप में लगातार तीन वर्षों के लिए 50 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जाएगा। इस अवसर पर हिंडाल्को के मुखिया एन नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने अभिषेक एवं परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed