{"_id":"6356a009205a9252bc0f9e25","slug":"high-tension-wire-broke-and-fell-on-the-woman-death-sonbhadra-news-vns680575542","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटकर महिला पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटकर महिला पर गिरा, मौत
विज्ञापन
महुआदोहर गांव में सोमवार को बजे हाईटेंशन तार टूटकर महिला के ऊपर गिर गया। करेंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे रायबरती (65) पत्नी स्व. शुकालू जायसवाल अपने घर के सामने मोबाइल से बात कर रही थीं। उसी समय ऊपर से गुजरा हुआ हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। तार गिरते ही रायबरती करेंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के पति की मौत 20 साल पहले हो चुकी है।
ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक आरएस शर्मा और उपनिरीक्षक मेराज खां मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। बताया कि घटना की सूचना के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका की दो बेटियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है।