{"_id":"69309b08d3fe11b8df031b33","slug":"high-tension-line-wire-broke-and-fell-teenager-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138262-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, किशोर की मौत
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में विद्युत शार्टसर्किट से जलने से किशोर मृतक-रामप्रसाद(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में बुधवार को हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से रामप्रसाद (13) की मौत हो गई। वहीं, खलिहान में आग लगने से पुआल जलकर राख हो गया। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया।
चौना गांव निवासी धरम गोंड का बेटा रामप्रसाद कक्षा सात में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक रामप्रसाद सुबह सोकर उठा और बाहर टहलने के लिए निकला। घर के पास में स्थित खलिहान में रखे पुआल में आग सुलग रही थी। वहीं, बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। वह आग बुझाने पहुंचा तो तार पर उसका पैर पड़ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
घर वाले मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद दो भाइयों में छोटा था। ग्राम प्रधान दीनदयाल ने बिजली निगम के अधिकारियों और बभनी पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि करंट से एक किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।