फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High speed pickup trampled three, one died

तेज रफ्तार पिकअप ने तीन को रौंदा, एक की मौत

Fri, 28 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
High speed pickup trampled three, one died
बभनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत पर शोकाकूल परिजन। - फोटो : SONBHADRA
अंबिकापुर-मुर्धवा मुख्य मार्ग पर बभनी घसिया बस्ती के समीप बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार में आ रही टमाटर लदी पिकअप ने सड़क किनारे से जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया। पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को बभनी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ओर से टमाटर लेकर पिकअप तेज रफ्तार में बभनी की ओर आ रही थी। रात करीब एक बजे मुख्य मार्ग के किनारे स्थित घसिया बस्ती के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई। पैदल जा रहे तीन लोगों को चपेट में लेते हुए पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में घसिया बस्ती निवासी गोपी किशन (35), अशोक कुमार (34) और नेत्रहीन दलशृंगार (42) घायल हुए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर बभनी एसओ मनोज कुमार सिंह, एसएसआई आरएस शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को बभनी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गोपी किशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक और दलशृंगार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि बस्ती में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध की मौत हो गई थी। तीनों उसी के घर से लौट रहे थे। मृतक गोपी किशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर गांव गया था गोपी, मौत ने झकझोरा
ग्राम पंचायत बभनी के घसिया बस्ती में पिकअप के धक्के से गोपी किशन की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। गोपी की मौत से जहां मां सोनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं उसकी पत्नी सुगवंती देवी बेसुध हो गई है। मृतक के पांच छोटे बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। बेटे की मौत ने माता-पिता को बेसहारा बना दिया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गोपी किशन वाराणसी में प्राइवेट काम करता था। दीपावली पर वह परिवार के बीच त्योहार मनाने आया था। शुक्रवार को वह काम पर जाने वाला था। इस बीच बृहस्पतिवार की रात में ही वह काल के गाल में समा गया।

बभनी क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक- गोपी किशन (फाईल फोटो)

बभनी क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक- गोपी किशन (फाईल फोटो)- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed