फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High school girl's body found hanging on a noose

फंदे पर लटकता मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव

Tue, 29 Mar 2022 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
High school girl's body found hanging on a noose
बीजपुर के सिरसोती पुनर्वास तीन में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। छात्रा जरहा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड की भतीजी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सिरसोती गांव निवासी मृतका स्नेहा (17) पुत्री संतलाल गोंड डीएवी रिहंद में हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार की रात करीब दस बजे परिजन खाना खाकर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक स्नेहा कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्य उसे जगाने पहुंचे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा पीटने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से देखा तो पंखे से दुपट्टे के सहारे स्नेहा का शव झूल रहा था। जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड की सूचना पर एसआई बृजेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़वा कर शव को फंदे से उतरवाया। एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed