{"_id":"5db484bb8ebc3e93d965a52f","slug":"herd-of-elephants-destroyed-the-crop-destroyed-houses-sonbhadra-news-vns4913064101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के झुंड ने चौपट की फसल, ढहाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के झुंड ने चौपट की फसल, ढहाया घर
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में हाथियों के ताडव से मोतीलाल का क्षतिग्रस्त मकान ।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में शुक्रवार की रात 18 से 20 की संख्या में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया। गांव के मोतीलाल का घर ढहा दिया। हाथियों के तांडव से गांव के लोग भयभीत हैं। पूरी रात ग्रामीण जागते रहे। वन विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम गांव में है। वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर भगा दिया।
थाना क्षेत्र के बिछियारी, करमघट्टी, नवाटोला, मगरमाड सहित सीमावर्ती गांव में शुक्रवार को भी रात में हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। हाथियों ने किसानों की फसल को चौपट करने के साथ ही बिछियारी निवासी मोतीलाल का कच्चा मकान ढहा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने किसी तरह हाथियों को गांव से बाहर भगाया। टीम हाथियों पर नजर बनाए हुए है। हाथियों ने मान सिंह, सोन सिंह, प्रदीप कुमार, लालशाह, मोहरशाह, बिहारी लाल, रामलाल, रामलखन, अहिबरन, अवधेश कुमार, विश्वनाथ, रामलोचन, अमृतलाल, रामसुंदर, रामश्रृंगार, कन्हैयालाल, मगरमाड, नवाटोला और करमघट्टी की फसल चौपट की है।
रामसुभग का दरवाजा तोड़कर घर में रखा मक्का और घर की खपरैल और कंडी गिरा दिया। किसानों के मुताबिक करीब 20 बीघा धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को सुबह मगरमांड के जंगल में हाथियों को भगा दिया गया था, लेकिन रात में पुन: हाथियों का झुंड बिछियारी गांव में घुस गया। पीड़ित किसानों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फसल और घर के नुकसान का मुआवजा मांगा है। मध्यप्रदेश के बाद अब हाथियों का झुंड बभनी थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंच गया है, जहां लोगों में दहशत है। हालांकि वन विभाग की टीम जंगल के किनारे-किनारे लगातार नजर बनाए हुए है। वन क्षेत्राधिकारी एएन मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रात से ही वन विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए है।