फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Help

उभ्भाकांड: सरकार ने पीड़ितों के लिए खोले इमदाद का पिटारा

Wed, 15 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Help
घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में पहुंचे एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कोतवाली के उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को भूमि संबंधी विवाद में 11 आदिवासियों की हत्या होने के बाद प्रदेश सरकार ने इमदाद का पिटारा खोल दिया था। प्रत्येक मृतक आश्रित को करीब 18.50 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा पीड़ितों और पात्रों को जमीन का पट्टा, आवास, शौचालय, राशनकार्ड, गोल्डेन कार्ड आदि दिए गए। गांव में पुलिस चौकी, सड़कों की मरम्मत समेत अन्य विकास कार्य कराए गए। हालांकि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अभी तक पुलिस चौकी और पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को एक समिति की विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे, गोली, धारदार हथियार चले थे। इसमें एक पक्ष से 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दोनों तरफ से ढाई दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। जहां प्रदेश सरकार ने प्रभावित लोगों को मदद बांटी थी तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये व घायलों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सपा ने भी एक-एक लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी। दूसरी बार 13 सितंबर 2019 को उभ्भा गांव आए मुख्यमंत्री ने पीड़ितों व ग्रामीणों को जमीन का पट्टा दिया था और गांव के विकास के लिए 340 करोड़ रुपये की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया था। उधर, आदिवासियों के पक्ष में केस की पैरवी करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने बताया कि उभ्भाकांड के बाद तीन चार महीने तक बड़े नेताओं व अधिकारियों के लगातार दौरे से गांव के विकास व मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन सिर के बल खड़ा रहा। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, प्रशासन के कार्य कराने का रवैया भी ढीला होता गया। सीएम की घोषणा के बावजूद अभी तक पुलिस चौकी के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जबकि चौकी के लिए निर्धारित जगह पर भूमि पूजन हो चुका है। वर्तमान में पुलिस चौकी उभ्भा से करीब सात किलोमीटर दूर कन्हारी मोड़ पर बने प्राथमिक विद्यालय से संचालित हो रही है। आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना के लिए अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। कहा कि सरकार द्वारा घोषित बहुत सी परियोजनाओं का काम धीमी गति से चल रहा है अथवा अभी तक काम ही शुरू नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से पट्टे की जमीन के आवांटन में गड़बड़ी करने और आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में लापरवाही बरतने पीड़ित नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed