फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Help of Rs 58 lakh given to the daughters of the late teacher

Sonebhadra News: दिवंगत शिक्षिका की बेटियों को 58 लाख रुपये की दी गई मदद

Sat, 27 Apr 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Help of Rs 58 lakh given to the daughters of the late teacher
करीब चार माह पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाली चोपन ब्लॉक की का हुस्नआरा की बेटियों को टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने 58 लाख रुपये की मदद दी है। टीम के प्रत्येक सदस्य ने 25-25 रुपये सीधे बेटियों के बैंक खाते में भेजा। शनिवार को टीम के सदस्यों ने दिवंगत शिक्षिका के घर पहुंचकर उनकी बेटियों से भेंट भी की।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, प्रदेश महामंत्री सुधेश पांडेय के निर्देशन में टीचर्स सेल्फ केयर टीम प्रदेश में अब तक 169 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को शिक्षकों का शिक्षकों के लिए शिक्षकों द्वारा सहयोग प्लेटफार्म के माध्यम से सीधे उनके खाते में 53 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता मुहैया करा चुकी है। जिला सह संयोजक सोनभद्र प्रवीण द्विवेदी व शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चोपन ब्लाक की दिवंगत शिक्षिका हुस्ननारा बानो की दोनों बेटियों को 58 लाख से अधिक का सहयोग किया गया है। इसमें सभी सदस्यों की सक्रियता रही। इस मौके पर प्रवीण सिंह, ओमशंकर नारायण शर्मा, रामेश्वर सोनी, वकील अहमद खान, कौशर जहां सिद्दीकी, अखिलेश गुंजन, राजकुमार मौर्य, रवींद्र चौधरी, गायत्री त्रिपाठी, जेबा अफरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed