फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy rain for half an hour in Urmaura, only drizzle in Badauli

Sonebhadra News: उरमौरा में आधे घंटे तक तेज बरसात, बढ़ौली में सिर्फ बूंदांबादी

Fri, 23 May 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain for half an hour in Urmaura, only drizzle in Badauli
सोनभद्र। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी। नगर के उरमौरा, लोढ़ी सहित अन्य इलाकों में आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। सड़कों पर पानी भर गया। मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। उधर, महज एक किमी दूरी पर बढ़ौली और रॉबर्ट्सगंज कस्बा में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस अंदाज को देख लोग हतप्रभ थे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज नगर व आसपास के इलाकों में सुबह हल्के बादल रहे, मगर कुछ देर बाद ही धूप खिल गई। दोपहर में दोबारा मौसम बदला। आसमान में बादल छाए। हवाओं का रुख भी बदला। नगर क्षेत्र में खड़े होकर अच्छी बरसात की उम्मीद में जहां-तहां ठहर गए, लेकिन बस बूंदांबादी के बाद मौसम साफ हो गया। यहां से लोग आगे बढ़े तो थोड़ी दूर पर उरमौरा में ही उसी वक्त तेज बारिश हो रही थी। करीब आधे घंटे तक बरसात से वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पानी लग गया था। राहगीर इससे होकर गुजरते रहे। उधर, उरमौरा, लोढ़ी से रॉबर्ट्सगंज की ओर आने वाले यहां सड़कों पर उड़ती धूल देख हतप्रभ थे। हालांकि मौसम के बदले मिजाज ने गर्मी से राहत पहुंचाई। ठंडी हवाओं का लोगों ने आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अगले 48 घंटे तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----
बारिश ने दी गर्मी से राहत
रेणुसागर। सुबह से उमस और हल्की धूप के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से नगर के कई इलाकों में सड़क पर पानी लग गया। उन इलाकों में राहगीर परेशान दिखे, जहां पाइपलाइन के लिए सड़क खोदी गई थी। शॉपिंग गेट, अनपरा मोड़, नेहरू चौक, के साथ रेणुसागर मोड़ पर नालियां अतिक्रमण से पटी होने के कारण जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed