{"_id":"6355813e8dffb8240268a37c","slug":"health-workers-were-alerted-in-view-of-the-festival-sonbhadra-news-vns680502592","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों को किया अलर्ट
विज्ञापन
दीपावली पर्व के मद्देनजर राजकीय अस्पतालों में तैनात सभी डॉक्टर समिति कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को उपचार मुहैया कराया जा सके। इसकी मॉनिटरिंग सीएमओ स्तर से की जा रही है।
छोटी दीपावली रविवार को मनाई गई। पर्व पर शहर लेकर गांव तक पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। राबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा, रामगढ़, दुद्धी, रेणुकूट अनपरा समेत अन्य कस्बों में पटाखों की दुकानें सजी रहीं। पूर्व में दीपावली पर्व पर पटाखा छोड़ने के दौरान कई लोग झुलस गए थे। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह चौकन्ना हो गया है।
सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने सभी सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों के साथ ही अन्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही पटाखों की चपेट में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने कहा कि मातहतों को सतर्क किया गया है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के कुमार ने भी मातहतों को अलर्ट रहते हुए मरीजों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने का फरमान जारी किया है।