फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health workers ready to beat monkeypox

मंकीपॉक्स संक्रमण को मात देने के लिए स्वास्थ्यकर्मी तैयार

Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Health workers ready to beat monkeypox
यूपी में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद महकमा अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को सभी सीएचसी, पीएचसी और पूर्व में कोविड अस्पताल के रूप में चिह्नित निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मंकीपॉक्स संक्रमण को मात देने की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेम प्रसाद, डॉ.शैलेंद्र सिंह, डॉ. रिशि ने सभी सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी के प्रभारियों समेत 40 से अधिक डॉक्टरों को मंकीपॉक्स संक्रमण के मरीजों के इलाज की ट्रेनिंग दी। सीएमओ ने आम जनता को सही जानकारी देकर मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जनता को भी बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित करने की बात कहीं। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में स्थित कोविड अस्पताल में मंकीपॉक्स मरीजों के लिए 50 से अधिक बेड सुरक्षित रखा गया है। वहीं सीएचसी म्योरपुर, अनपरा, मधुपुर और पीएचसी शाहगंज भी दस-दस बेड सुरक्षित रखे गए हैं। कहा कि जिन डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी गई है वे लोग अपने अधीनस्थों को मंकीपॉक्स संक्रमण के रोकथाम की ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed