फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   health

ोगियों को मिल रही अपोलो से उपचार की सुविधा

Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
health
बभनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पर आने वाले मरीजों को अब अपोलो अस्पताल से उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल में एक टावर लगाकर कैमरे और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा दी गई है, ताकि कोई भी मरीज गंभीर बीमारी के बारे मे डॉक्टर से कॉफ्रेंसिंग के जरिए सलाह ले सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक और हाईटेक कर दिया है। विभाग ने अपोलो ग्रुप से समझौता किया है। इस समझौते के तहत सीएचसी बभनी में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे अपोलो ग्रुप के डॉक्टरों से सलाह ली जा सकेगी और उनकी सलाह पर दवाएं मिल सकेंगी। इससे गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस तरह का उठाया गया कदम क्षेत्र की गरीब जनता के लिए संजीवनी का काम कर रही है। बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गिरधारीलाल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम गरीब, असहाय लोगों के लिए बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। गंभीर रोग के उपचार के लिए मरीज और उनके तीमारदारों को वाराणसी या अन्य जगहों पर जाने से निजात मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed