{"_id":"57c4773c4f1c1b0b4b2cb6f1","slug":"health-officials-the-cbi-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई का स्वास्थ्य अफसरों के यहां छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई का स्वास्थ्य अफसरों के यहां छापा
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कोयला, एनआरएचएम और मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम एक बार फिर सोमवार को जिले में आई है। इस बार टीम में 18 सदस्य हैं। इसमें से छह सदस्य सिंगरौली से आए हैं, जो कोयला घोटाले की जांच कर रहे हैं। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने राबर्ट्सगंज और म्योरपुर में चार स्वास्थ्य अधिकारियों के यहां छापेमारी की। उनके कागजातों के बारे में पूछताछ की। चार सीबीआई अफसर देर रात लखनऊ लौट गए।
जिले में कोयला और मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम फिर आई है। इस बार टीम में डीआईजी स्तर के एक आईपीएस अफसर के आने की सूचना है। सूत्र बताते हैं कि सोमवार की सुबह लखनऊ से त्रिवेणी से 12 सदस्यीय सीबीआई टीम राबर्ट्सगंज आई और यहां से सीधे चुर्क में स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची। जबकि छह अन्य सदस्य सिंगरौली से आए, जो कोयला घोटाले की जांच कर रहे हैं। डीसी मनरेगा और एसडीएम सदर ने टीम के सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था चुर्क गेस्ट हाउस में की है।
कुछ लोग गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई अधिकारियों ने मनरेगा से जुड़ी पत्रावलियों को मंगवाया है और उस पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिले में करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला हुआ था। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2007 से 2010 तक के बीच हुए मनरेगा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सीबीआई तमाम कर्मचारियों, अधिकारियों और आपूर्तिकर्ताओं से पूछताछ कर चुकी है। अब एक बार फिर सीबीआई अधिकारियों के जिले में आने से जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, सीडीओ महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें सीबीआई टीम के आने की सूचना है लेकिन कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है।