फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health deteriorates after delivery, woman dies

प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत

Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Health deteriorates after delivery, woman dies
निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केकराहीं, राबर्ट्सगंज के बाद अब बभनी में एक प्रसूता ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। मौके से अस्पताल संचालक व कर्मी फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीजपुर निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी रानी (28) का प्रसव कराने बीजपुर सरकारी अस्पताल ले गया। वीरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में एक आशा से मुलाकात हुई। आशा ने अस्पताल में सुविधा न होने का हवाला देते हुए प्रसव कराने के लिए अपने साथ डूभा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई। शाम लगभग चार बजे ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। रात में करीब एक बजे रानी की हालत बिगड़ने लगी और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक फरार हो गया। मृतक महिला के पति ने अस्पताल संचालक और आशा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक और आशा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed