फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health department became active after the death of five due to fever

बुखार से पांच मौतों के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Health department became active after the death of five due to fever
म्योरपुर ब्लॉक के बेलहथी गांव में पखवारे भर के भीतर दो मासूम समेत पांच लोगों की हुई मौत की जांच सीएमओ की ओर से कराई गई। जांच कमेटी ने बताया कि सभी की मौत बुखार से हुई है। इसके बाद सक्रिय हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव में जाकर ग्रामीणों को बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व पखवारे भर के भीतर म्योरपुर ब्लॉक के बेलहथी गांव में बेलगुड़ी टोला निवासी कल्लू, सहजनवा टोला निवासी सतवंती, रजनी टोला निवासी राजेश खरवार, लालीमाटी टोला निवासी रोमा और ननकी की मौत होने का मामला प्रकाश में आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक की अगुवाई में टीम को गांव में भेजकर ग्रामीणों का चेकअप कर उपचार कराने का निर्देश दिया। साथ ही दो मासूम समेत पांच लोगों की मौत कैसे हुई, इसका भी पता लगाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिन लोगों की मौत हुई वे लोग बुखार से पीड़ित थे। परिजन मरीजों को उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर नहीं ले गए और न ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई है। सीएमओ ने कहा कि ग्रामीणों को ताजा भोजन, गर्म पानी का सेवन करने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बेलहत्थी में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की बेलहत्थी ग्राम पंचायत में शनिवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ विभाग ने स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को खून की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि गांव में मलेरिया और टाइफाइड का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग को पत्र देकर दवा छिड़काव की मांग की गई है। शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की टीम दो दिनों से बेलहत्थी में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed