फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health camp organized in the village situated on Rihand, 96

Sonebhadra News: रिहंद के किनारे बसे गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, 96 लोगों का उपचार

Thu, 21 Dec 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Health camp organized in the village situated on Rihand, 96
म्योरपुर। रिहंद जलाशय के तटवर्ती गांव पड़री में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। म्योरपुर सीएचसी से आई चिकित्सकीय टीम ने 96 मरीजों का उपचार किया। उनकी जांच कर दवा व परामर्श दिया। इस दौरान बुखार पीड़ित 19 लोगों में किट से मलेरिया व टाइफाइड की भी जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री के बराईडाड़ में आयोजित हुआ। म्योरपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. लालजी ने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाई दी। इस मौके पर डॉ. लालजी ने मरीजों को ठंड से बचने और गुनगुना पानी सेवन करने की सलाह दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय है। इंडियन बैंक पड़री के शाखा प्रबंधक गुलशन शर्मा ने कहा कि शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्टाफ नर्स नीतू यादव, लैब टेक्नीशियन अंजनी कुमार, सुभाषचंद्र यादव, श्याम बिहारी यादव, अवध नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed