{"_id":"6941b9c4306531f7d10b9744","slug":"he-beat-her-while-drunk-did-not-know-that-his-wife-would-die-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138896-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शराब के नशे में की थी पिटाई, नहीं पता था कि पत्नी मर जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शराब के नशे में की थी पिटाई, नहीं पता था कि पत्नी मर जाएगी
विज्ञापन
अनपरा थाना में कुल्हाड़ी से हमला के आरोपी बब्बू सिंह। स्रोत पुलिस
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेंदूर ग्राम पंचायत के तेलजर गांव में 30 नवंबर की रात पत्नी की हत्या करने के आरोपी बबलू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने पत्नी की पिटाई की थी। यह नहीं पता था कि पत्नी की मौत हो जाएगी।
थाना क्षेत्र के सेंदुर ग्राम पंचायत के तेलजर गांव में 30 नवंबर की रात्रि में पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी फूलमति (40) को मारकर लहूलुहान कर दिया। बाद में पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फूलमति के पिता ने बेटी की हत्या करने के आरोप में दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में बबलू ने बताया कि शराब के नशे में आपस में कहासुनी होने पर पत्नी को पीट दिया था। वह नहीं जानता था कि पत्नी मर जाएगी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।