फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hathua king and queen reached Kathora, had darshan of Jangli Baba

Sonebhadra News: कठौड़ा पहुंचे हथुआ नरेश और महारानी, जंगली बाबा के किए दर्शन

Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Hathua king and queen reached Kathora, had darshan of Jangli Baba
सिकंदरपुर। हथुआ (गोपालगंज) नरेश महाराजा डॉ. मृगेंद्र प्रताप सिंह और महारानी पूनम शाही बुधवार को सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा स्थित जंगली बाबा धाम पहुंचे। जंगली बाबा के दर्शन किए। पंचदेव मंदिर में पूजन अर्चन कर कुशलता की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी धनराशि से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। वहीं, मंदिर के पुजारी श्री कृष्णदास ब्रह्मचारी और ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर की चहारदीवारी कराने की आवश्यकता बताई। हथुआ नरेश ने इस सिलसिले में जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आग्रह करने का आश्वासन दिया। 1.6 किमी के दायरे में फैले मंदिर में विविध प्रकार की आयुर्वेदिक वनस्पतियों सहित चंदन के पेड़ हैं। जो सुरक्षा के अभाव नष्ट हो रहे हैं। हथुआ नरेश ने फोन से पर्यटन विभाग के अधिकारी से बात भी की और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित कराए रनिवास का भी राजा ने अवलोकन किया। इसके बाद नरेश दंपति जंगली बाबा धाम गड़वार को रवाना हो गए। इस मौके पर शिवम ओझा, पीयूष द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, ईश्वर चंद्र राय, विनय राय, राहुल वर्मा, श्री भगवान राय, जितेंद्र राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed