फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Haryana's Kamlesh won the wrestling prize of 21 thousand

हरियाणा के कमलेश ने जीती 21 हजार की इनामी कुश्ती

Sat, 29 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana's Kamlesh won the wrestling prize of 21 thousand
स्व. पंडित विजयानंद शर्मा की स्मृति और छठ पूजा के उपलक्ष्य में शनिवार को सदर ब्लॉक के गोरडीहा गांव में 30वें कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में सर्वाधिक 21 हजार रुपये की दो कुश्ती हुई। पहला मुकाबला हरियाणा के कमलेश ने जीता तो दूसरी कुश्ती हाजीपुर के चीनी पहलवाल और बनारस के नेहरू पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। हरियाणा के झज्जर से आए सतपाल पहलवान का कोई जोड़ नहीं मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे सामाजिक कार्यकर्ता रामसकल चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित व पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। इसमें स्थानीय पहलवानों के साथ मिर्जापुर, बनारस, चंदौली, हरियाणा, हाजीपुर से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच आजमाएं। सर्वाधिक इनामी कुश्ती 21 हजार की रही जो हरियाणा के पहलवान कमलेश और बनारस के पहलवान इम्तियाज अहमद के बीच हुआ। इसमें कमलेश ने इम्तियाज को आसमान दिखाया और 21 हजार की इनामी कुश्ती अपने नाम की।
विज्ञापन

इस तरह से कुल 22 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच आजमाए। कुश्ती दंगल देखने के लिए दूर दराज से ग्रामीण आए हुए थे। आयोजक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थाप क स्व.पंडित विजयानंद शर्मा की याद में हर वर्ष कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता है। इस बार सोनभद्र के साथ मिर्जापुर, बनारस, चंदौली, हरियाणा, हाजीपुर से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ज्वाला शर्मा, बीना शर्मा, सुदामा शर्मा, सत्यम शर्मा, मनीष शर्मा, अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed