{"_id":"61234db430ba95358a0fd16f","slug":"half-pants-wearing-thieves-entered-in-shop-and-stolen-cash-from-counter-in-sonebhadra-near-robertsganj-police-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों के हौसले बुलंदः हाफ पैंट पहनकर दुकान में घुसा, गल्ले से उड़ाया एक लाख, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों के हौसले बुलंदः हाफ पैंट पहनकर दुकान में घुसा, गल्ले से उड़ाया एक लाख, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर घटना
Mon, 23 Aug 2021 12:56 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:56 PM IST
सार
चोर ने पूरे इत्मीनान से दुकान में चोरी की, लेकिन महज चंद कदम दूरी पर स्थित राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की यह वारदात दुकान में लगी सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार बढ़ती वारदातों पर कोई अंकुश न लगने से चोरों का हौसला बढ़ रहा है। बेखौफ चोरों ने रविवार रात एक मेडिकल स्टोर की दुकान में घुसकर एक लाख रुपये से अधिक नकदी उड़ा दी। चोर ने पूरे इत्मीनान से दुकान में चोरी की, लेकिन महज चंद कदम दूरी पर स्थित राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
चोरी की यह वारदात दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस हरकत में आई। चोर की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। ममुआ गांव निवासी रमाकांत शुक्ल की राबर्ट्सगंज मुख्य डाकघर शाखा के सामने मेडिकल स्टोर है। रोज की तरह रविवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए।
विज्ञापन
सुबह दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। दुकान की छत का एक हिस्सा टूटा था और अंदर सामान भी बिखरा हुआ था। गल्ले में रखे करीब 1.03 लाख रुपये गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया तो भोर में करीब तीने बजे एक व्यक्ति चोरी करते कैमरे में कैद हुआ था।
विज्ञापन
हाफ पैंट में ही दुकान के अंदर घुसा चोर इत्मीनान से गल्ला खाली करता फुटेज में दिख रहा। दुस्साहसिक ढंग से चोरी की वारदात से पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। रात्रि गश्त के दावों की हवा निकल गई है। सदर कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने घटनास्थल का जायजा लिया। फुटेज के आधार पर चोर को जल्द दबोचने की बात कही।