{"_id":"139778f3013100dbf9c702ac8819cd21","slug":"had-to-wait-for-the-symbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिह्न के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिह्न के लिए करना पड़ा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न लेने के लिए शुक्रवार को घंटों इंतजार करना पड़ा। ब्लाकों पर दोपहर 12 बजे से प्रत्याशी एकत्र होने लगे थे। सदर ब्लाक के बाहर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भीड़ को देखते हुए वन-वे कर दिया गया था।
प्रथम चरण में 28 नवंबर को सदर और नगवां ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे तक दोनों ब्लाकों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया की गई।
इसके बाद ग्राम पंचायतवार प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित शुरू किया गया। सदर ब्लाक में बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति की देखरेख में चुनाव चिह्न वितरित करने की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
शाम पांच बजे अचानक भीड़ होने पर सदर कोतवाल अबरार अहमद पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई है। प्रतीक चिह्न मिलते ही प्रत्याशी ब्लाक के बाहर सड़क पर बिक रहे चुनाव चिह्न का क्रय करना शुरू कर दे रहे थे।
समाचार लिखे जाने तक चुनाव चिह्न वितरित किया जा रहा था। उधर खलियारी संवाददाता के मुताबिक बीडीओ सुनील सिंह की मौजूदगी में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किया गया।
यहां भी प्रतीक चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। नगवां ब्लाक में प्रधान पद के लिए 468 फार्म जमा हुए थे, जिसमें ग्राम पंचायत पटवध के प्रत्याशी चिंता देवी का नामांकन फार्म उम्र कम होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया। सदस्य पद के लिए 873 फार्म जमा थे, जिसमें कागजात के अभाव मेें 39 नामांकन फार्मों को रद्द कर दिया गया।