{"_id":"623dbfb638068e60382b0c50","slug":"gulal-flew-in-holi-milan-people-danced-on-the-songs-sonbhadra-news-vns6448005100","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में उड़ा गुलाल, गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में उड़ा गुलाल, गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में अबीर गुलाल खेलती महिलाएं।
- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहा के समीप बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और होली गीतों पर नृत्य भी किया।
आयोजक कविता जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह से महिला समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके पर कोमल पाण्डेय, सिंधु शुक्ला, सरिता सिंह, अल्का श्रीवास्तव, संगीता पाण्डेय, रितु, खुशी, मीरा सिंह, रेनू राय, सुनीता पाण्डेय, वंदना मिश्रा, काजल, गीता शर्मा, कशिश शर्मा, रूपा, पूनम आदि मौजूद रही।
वहीं सदर विकास खंड के बभनौली गांव स्थित एक ढाबा परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल राबर्ट्सगंज का होली मिलन समारोह हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को गले मिल कर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने की। नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जब तक व्यापारियों में एकजुटता नहीं होगी तब तक व्यापारियों का शोषण होता रहेगा। समारोह में विमल अग्रवाल, मिठाई लाल, मोहनलाल केसरी, सरदार गोविंद सिंह, रामेश्वर जैन, पवन जैन, पृथ्वी जैन, कमलेश खांबे, प्रितपाल सिंह, बृजभान अग्रवाल, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ सांवरिया, जसकीरत सिंह, विनोद जयसवाल, सूर्या जयसवाल, शरद जायसवाल, रमेश जायसवाल, तजिंदर पाल, टीपू अली, चंदन केसरी, अभिषेक केसरी, अमित जैन, अमित केसरी, अमित वर्मा, आसिफ वारसी, दीप सिंह, कृष्णा सोनी, ओवैस अंसारी, रवि जायसवाल, यशपाल सिंह, पंकज कनोडिया, हिदायत, सुनील, साधना सारंग, सतेंदर सिंह, पल्लवी एवं बलकार सिंह उपस्थित रहे

राबर्ट्सगंज में अबीर गुलाल खेलकर खुशी का इजहार करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी?- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन