फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gulab becomes president of Ghorval Bar Association

गुलाब बने घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Wed, 03 Feb 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Gulab becomes president of Ghorval Bar Association
दी घोरावल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन के सत्र 2021 के लिए निर्वाचित नए पदाधिकारियों की बुधवार को घोषणा की गई। अध्यक्ष अनुशासन पद के लिए आशीष कुमार सिंह द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी मैदान में रह गए। परिणामस्वरूप सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में गुलाब सिंह अध्यक्ष चुने गए, जबकि तेजभान को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

दी घोरावल बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रयागदास ने बुधवार को दोपहर बाद चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत नौ पदों के लिए मात्र एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन सही पाए गए और अध्यक्ष अनुशासन के लिए आशीष कुमार सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। परिणामस्वरूप सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गुलाब सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फखरे आलम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव, महामंत्री तेजभान, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रवक्ता महेश कुमार यादव, अध्यक्ष अनुशासन अरविंद कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक दिनेश कुमार एवं संयुक्त मंत्री के पद पर आशुतोष कुमार मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। बार की संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी द्वारा संपन्न कराई गई। इसमें अध्यक्ष प्रयागदास एवं सदस्य के रूप में विंध्यवासिनी सिंह, श्यामबिहारी यादव, गोपाल सिंह व अफजाल अहमद सिद्दीकी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को सदस्यता अभियान चलाया गया, जबकि 30 जनवरी को बार के सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसके अलावा एक व दो फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम किया गया। इस मौके पर गोपाल सिंह, कमलेश कुमार मौर्या, आलोक कुमार सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, शिवजतन विश्वकर्मा, प्रदीप नारायण सिंह, राजकुमार यादव, आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed