फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   group of wild elephants entered in village created ruckus on Uttar pradesh Chhattisgarh border demolished two houses Alert declared

अलर्ट: आबादी में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर मचाया उत्पात , दो मकान गिराए

Sun, 08 Aug 2021 02:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Aug 2021 02:20 PM IST
सार

बभनी क्षेत्र के रंपाकुरर जंगल व आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित करते हुए वन विभाग की टीम हाथियों को काबू करने में जुट गई है। हाथियों के रौद्र रूप को देख बार्डर इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
 

विज्ञापन
group of wild elephants entered in village created  ruckus on  Uttar pradesh Chhattisgarh border demolished two houses Alert declared
हाथियों की निगरानी और काबू करने में जुटा वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में घुसने से हड़कंप मच गया है। करीब 12 की संख्या में हाथियों ने दो मकानों को ध्वस्त कर दिया। कई किसानों की फसलों को रौंदते हुए हाथी तेजी से यूपी की सीमा में घुस गए हैं। बभनी क्षेत्र के रंपाकुरर जंगल व आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित करते हुए वन विभाग की टीम हाथियों को काबू करने में जुट गई है। हाथियों के रौद्र रूप को देख बार्डर इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरना, गिरवानी, केसारी में शनिवार की आधी रात के बाद अचानक हाथियों का झुंड घुस गया। सरना कोइली पारा निवासी उजीत पंडो और केसारी निवासी रामकेश्वर के घर को गिरा दिया। घर में रखे आनाज को हाथियों ने खा लिया। घरों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का झुंड उत्पात मचाते हुए खेतों में घुस गया।
विज्ञापन


दर्जनों किसानों की मक्का और धान की खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। हाथियों का झुंड गिरवानी, केसारी बार्डर के जंगलों में डटा हुआ है। हाथियों के गांव की ओर आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर संयुक्त वन मंडलाधिकारी श्याम सिंह देव घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी। वन क्षेत्र व उससे सटे आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथनगर के नेतृत्व में टीम निगरानी में जुटी है। उधर, छत्तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात को देखकर यूपी में सीमावर्ती गांवों के लोग भयभीत हो गए हैं।

हाथियों का झुंड बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव के समीप जंगलों तक आ पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि हाथियों का झुंड रंपाकुरर के जंगलों तक आने की सूचना मिली है। टीम निगरानी में जुटी है। लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed