{"_id":"6110b82f8ebc3e7cd3478932","slug":"group-of-wild-elephants-entered-in-sonebhadra-village-demolished-two-houses-alert-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को रौंदा, दो मकान गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को रौंदा, दो मकान गिराए
Mon, 09 Aug 2021 10:37 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:37 AM IST
सार
हाथियों के भय से लोग रात में आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल भवन को अपना आशियाना बनाने को मजबूर हैं। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान के सामने खड़ा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र के केसारी गांव में बीती रात जंगल की ओर से फिर गजराज आ धमके। हाथियों के झुंड ने दो मकानों को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं घर में रखे अनाज को भी खा गए। हाथियों ने गांव के 16 किसानों की धान तथा मक्का की खड़ी फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। इससे ग्रामीणों मे दहशत है।
विज्ञापन
केसारी और गिरवानी के आसपास के जंगलों में हाथियों का झुंड आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रात होते ही हाथियों का गांव की तरफ आने की चिंता किसानों को सताने लगती है। हाथियों के भय से लोग रात में आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल भवन को अपना आशियाना बनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी। वन क्षेत्र व उससे सटे आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। हाथियों का झुंड गिरवानी, केसारी बार्डर के जंगलों में डटा हुआ है।
विज्ञापन
रविवार को हाथियों का झुंड बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुर की जंगल में था। हाथियों के झुंड को देखते ही गांव के लोग सतर्क हो गये थे और वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई थी। रात में लोग जंगल के किनारे किनारे आग जला दिए जिससे हाथियों का झुंड पुनः केसारी गांव में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया।