फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   groom sitting on mandap girlfriend arrived marriage broke in sonebhadra

'ये शादी नहीं हो सकती': मन में हसीन सपने पाले मंडप पर बैठा था दूल्हा, पहुंची एक लड़की और टूट गए सारे अरमान

Fri, 09 May 2025 06:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मधुपुर (सोनभद्र)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुपुर (सोनभद्र) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 06:15 PM IST
सार

 बिहार के एक गांव से नागनार हरैया गांव में बरात आई थी। लड़की वालों ने बरात की भव्य अगवानी की। द्वारपूजा और जयमाल की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा, तभी एक युवती वहां पहुंच गई। 

विज्ञापन
groom sitting on mandap girlfriend arrived marriage broke in sonebhadra
मंडप पर बैठा था दूल्हा, पहुंच गई प्रेमिका - फोटो : Meta AI

विस्तार

यूपी के सोनभद्र स्थित मधुपुर क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडप में बैठे दूल्हे की पत्नी वहां पहुंच गई। पहले से युवती से कोर्ट मैरिज के बाद युवक दूसरी शादी के लिए बरात लेकर पहुंचा था। लड़की वालों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में पंचायत के बाद विवाह में दिया गया सामान लौटाने पर मामला हल हुआ।

विज्ञापन

 

मामला गरमाता देख मौके से खिसके बराती
बताते हैं कि खलियारी से सटे बिहार के एक गांव से नागनार हरैया गांव में बरात आई थी। लड़की वालों ने बरात की भव्य अगवानी की। द्वारपूजा और जयमाल की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा, तभी एक युवती वहां पहुंच गई। खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए दावा किया कि दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है। मामला गरमाते देख ज्यादातर बराती खिसक लिए। घटना से गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों चली पंचायत
सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दूल्हा, उसके पिता व शादी कराने वाले अगुवा को चौकी पर ले गई। वहां घंटों चली पंचायत के बाद गुरुवार को शादी में हुए खर्च और सभी उपहार वापस करने पर मामला हल हुआ। इसके बाद दूल्हे व उसके पिता को पुलिस ने छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed