फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Green trees were cut for illegal occupation of government land

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए काट दिए हरे पेड़़

Tue, 19 Oct 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Green trees were cut for illegal occupation of government land
ऊर्जांचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए हरे पेड़ों को धड़ल्ले से काटा जा रहा है। वन विभाग की उदासीनता से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। विश्व हिंदू परिषद के सोनभद्र विभाग के विशेष संपर्क प्रमुख जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदूषण पर लगाम लगाने को सरकार एक तरफ जहां प्रति वर्ष पौधरोपण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमणकारी सरकारी भूमि पर कब्जे के लिए खुलेआम हरे पेड़ों को काट रहे हैं। औड़ी से ककरी के मध्य बाकायदा जंगल को साफ करने का खेल जारी है। हाल ही में कहुआ नाला क्षेत्र में आम, अमरूद आदि फलदार पेड़ों को काट दिया गया। उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इस बाबत वन दरोगा संजय दुबे ने बताया कि एनसीएल के सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण को रोकवाकर पेड़ काटने वालों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed