फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   grand procession took place at ram navami in sonbhadra

Sonbhadra News: एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम... से गूंजा सोनांचल, निकली भव्य शोभायात्रा

Wed, 17 Apr 2024 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 07:23 PM IST
सार

Sonbhadra News: शोभायात्रा पन्नूगंज मार्ग होते हुए मेन चौक से, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड, कचहरी तिराहा, महिला थाना होते हुए पुन: रामजानकी मंदिर पहुंची। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों पर नाचते गाते हुए भक्तगण चल रहे थे। रामभक्तों का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। 

विज्ञापन
grand procession took place at ram navami in sonbhadra
झांकी ने मोहा मन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफेद कुर्ता-पाजामा और सिर पर केशरिया साफा। एक हाथ में लाठी-तलवार तो दूसरे में भगवा झंडा। जय श्रीराम-जय हनुमान के उदघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा लोगों में जोश जगाती रही। फूलों से सजे रथ पर आराध्य प्रभु श्रीराम की नयनाभिराम झांकी ने मन मोहा। जगह-जगह रथ के रोककर भक्तों ने आरती उतारी। 
विज्ञापन


बुधवार को ऐसा ही विहंगम दृश्य था रामनवमी पर निकली श्रीराम शोभायात्रा की। नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से यात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रामदरबार अखाड़ा समिति रॉबर्ट्सगंज की तरफ से अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी और महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में दोपहर बाद नगर स्थित पुराना रामजानकी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। रामदरबार की झांकी के साथ ही शंकर-पार्वती, श्रीकृष्ण-राधा, दुर्गा जी, गणेश जी समेत अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झांकी सजी रही। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। 

इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्यप्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रमेश पटेल, माला चौबे, मनोज सोनकर, मनोज जालान, पुष्पा सिंह, अनुपम त्रिपाठी, आशीष अग्रवाल, मनीष, मिठाईलाल सोनी, नरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed