फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Governor said - teach smartly, get regular yoga done

राज्यपाल ने कहा - स्मार्ट तरीके से पढ़ाएं, नियमित योग कराएं

Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Governor said - teach smartly, get regular yoga done
प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम का निरीक्षण करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : SONBHADRA
सेवाकुंज आश्रम चपकी में वनाधिकार पट्टों के वितरण के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल असनहर पहुंचीं। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं के गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्राथमिक विद्यालय प्रथम का भ्रमण कर पठन-पाठन की व्यवस्था देखी। स्मार्ट क्लास में राज्यपाल ने शिक्षकों से संवाद किया। बच्चों को पढ़ाई में भी स्मार्ट बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में राज्यपाल ने प्रीति पत्नी राज वर्मा, रीता पत्नी रविचंद, सत्या पत्नी राजकुमार, प्रियंका पत्नी विजय व सरस्वती पत्नी कश्यप की गोद भराई की। महिलाओं को तिलक लगाने के साथ ही माला पहनाया। उनकी गोद में फलों से भरी टोकरी रखी। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत की। प्राथमिक विद्यालय में ही बच्चों से उनकी पढ़ाई का हाल जाना। दस आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को खिलौना समेत अन्य सामग्री प्रदान की। कहा कि सभी के सहयोग से सामग्री उन तक पहुंच रही है। इसका उपयोग वह बच्चों के विकास में करें। पढ़ाई के साथ खेलकूद से भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों का हर तरह का विकास हो सकता है। रोगों से बचाने के लिए प्राथमिक तौर पर साफ सुथरा रखने के उपाय किए जा सकते हैं। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से अपील की कि बच्चों को योग जरूर कराएं ताकि वे निरोगी रह सकें। कहा कि अगर बच्चा गंदगी से आता है तो इसकी शिकायत वह अभिभावक से करें और उसे सही तरह से भेजने की अभिभावकों से अपील करें।
विज्ञापन

महिला प्रधानों को कराया कर्तव्य बोध
असनहर प्राथमिक विद्यालय में मौजूद पांच महिला ग्राम प्रधानों से उन्होंने कहा कि वे आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का नियमित निरीक्षण करें। यह देखें कि वहां भोजन और स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है या नहीं। जिस तरह राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है, वैसे ही गांव का प्रथम नागरिक प्रधान कहा जाता है। प्रथम नागरिक के दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करें। कहा कि जिलाधिकारी सब जगह नहीं जा सकते हैं, ऐसे में वह अपनी समस्याओं को डीएम तक पहुंचाएं।

प्राथमिक विद्यालय असनहर के परिसर में गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिला को माला पहनातीं राज्य?

प्राथमिक विद्यालय असनहर के परिसर में गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिला को माला पहनातीं राज्य?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed