{"_id":"dbd9f0762f1fda74022fdb7875a147c2","slug":"governor-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल का फूंका पुतला
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के बर्खास्त होने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में राजमार्ग पर सूबे के राज्यपाल का पुतला फूंका।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र उमाशंकर को विधायक पद वापस नहीं किया गया तो लखनऊ से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा।
दोपहर करीब 12 बजे इमरती गांव से बसपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजमार्ग पर पहुंच कर पुतला दहन किया।
यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने कहा कि विधायक को साजिश के तहत बर्खास्त किया गया है, इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपाध्यक्ष धीरज सिंह, संतोष और प्रकाश तिवारी ने कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह की लोकप्रियता से कुछ लोग बौखला गए हैं, इसलिए साजिश कर उन्हें बर्खास्त करवा दिया।
विज्ञापन
कहा कि शीघ्र विधायक की बर्खास्तगी वापस नहीं की जाती तो समर्थक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कृष्ण मुरारी सिंह और उमेश चौबे ने कहा कि विधायक के साथ जनता है, जनता के भरोसे को तोड़ना आसान नहीं होगी।
पुतला दहन करने में कल्लू सिंह, शिवशंकर, पंचम, बृजनाथ भारती, सुनील भारती, विजयी, अजीत, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।