{"_id":"675892e63083471fd906c654","slug":"government-should-stop-lathi-charge-on-farmers-increase-their-income-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-121507-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किसानों पर लाठीचार्ज बंद करे सरकार, उनकी आय बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किसानों पर लाठीचार्ज बंद करे सरकार, उनकी आय बढ़ाए
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वर्ण जयंती चौक पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की कि वह किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल बंद करे।
उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) लागू करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब किसान अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, तो भाजपा सरकार उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने का काम करती है।
पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है। धरातल पर किसानों और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बेरोजगारी और महंगाई के कारण जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
नगर महासचिव जीतू उमर वैश्य ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई और महिला उत्पीड़न जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदर्शन में पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, शौर्य त्रिपाठी, विष्णु कुशवाहा, राजकुमार सोनकर, मुन्ना कुशवाहा, हिफाजत, सुंदर पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।