फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government is not able to protect daughters: Congress

बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही सरकार : कांग्रेस

Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government is not able to protect daughters: Congress
प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बीएचयू की छात्रा के साथ हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वाराणसी में बीएचयू की छात्रा के साथ वारदात हुई। इसमें भाजपा से जुड़े तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार करने में देरी भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का इस मामले पर दबाव नहीं होता तो शायद ही आरोपी पकड़े जाते। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने, वाराणसी की घटना के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगने, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, बेबी सिंह, राजबली पांडेय, बाबूलाल पनिका, प्रांजल श्रीवास्तव, अजीत बियार, शंकर लाल भारती, आशीष कुमार सिंह, शिवपूजन विश्वकर्मा, रवींद्र बैसवार, लल्लू राम पांडेय, विशिष्ट कुमार चौबे, मृदुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed