फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government is fulfilling the dreams of Pt. Deendayal : Swatantra Dev Singh

पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : स्वतंत्र देव सिंह

Mon, 25 Apr 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Government is fulfilling the dreams of Pt. Deendayal : Swatantra Dev Singh
राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र - फोटो : SONBHADRA
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया। नगर के एक होटल में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यूपी में दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का श्रेय देते हुए वर्ष 2024 की तैयारियों में जुटने के भी संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के उत्थान का जो सपना देखा था उसे भाजपा सरकार पूरा कर रही है। वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार और घोटालों से परेशान था। किसानों पर अत्याचार की नई गाथा लिखी जा रही थी। मजदूर, नौजवान, व्यापारी हर तबका बेहाल था। सभी वर्ग ने भाजपा का कमल खिलाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार ने भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, भू माफियामुक्त भारत का निर्माण किया है। कहा कि किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन, आवास जैसी योजनाओं से जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह इस विश्वास को कायम रखें। प्रत्येक पात्र को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान कार्यकर्ता होता है। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का सम्मान किया। प्रशिक्षण वर्ग में राज्यसभा सांसद राम सकल, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, रामदुलारे गोंड, रामलखन सिंह, सभी ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed