फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Got a 24-hour ultimatum to reveal the murder

हत्या का खुलासा करने को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 05 Aug 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Got a 24-hour ultimatum to reveal the murder
पांच दिन पूर्व बभनी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर पति को घायल करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी दुद्धी सीओ राम आशीष यादव की अगुवाई में टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी रही लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसपी अमरेंद्र सिंह ने टीमों को 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। रविवार की रात को बभनी थाना क्षेत्र बभनी गांव में अज्ञात हमलावरों ने फावड़े से हीरामन (45) पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि मृतका के पति को शिवकुमार (50) गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एसपी ने एएसपी नक्सल डॉ. राजीव सिंह और दुद्धी सीओ रामआशीष यादव की अगुवाई में चार टीमें हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। अब तक की जांच में पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। उसी आधार पर सीओ के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, बभनी थानाध्यक्ष अजय सिंह हत्यारोपियों की तलाश करने में जुटे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े थे। उधर एसपी का अल्टीमेटम मिलने के बाद हत्या का खुलासा करने में लगी टीमों ने हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed