फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   GM inspected railway doubling work

Sonebhadra News: जीएम ने रेलवे दोहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Fri, 30 Dec 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
GM inspected railway doubling work
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनुपम शर्मा ने शुक्रवार की शाम गढ़वा रोड-रमना-सिंगरौली के बीच चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों कोदिशा निर्देश दिए। चोपन में आरपीएफ के बैरक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर नव स्थापित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का जायजा लिया। स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। चोपन स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के लिए बैरक एवं विस्तारित रनिंग रूम का उद्घाटन भी किया। इसके बाद महाप्रबंधक ने गढ़वा रोड-रमना-सिंगरौली दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण लिया। उन्होंने रेलखंड पर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया। साथ ही रेलवे ट्रैक, पुल-पुलियां आदि का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने रेलखंड पर पुल संख्या 173, 184, 289, 309 एवं 351 का गहन मुआयना किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने महदेइया स्टेशन पर लाइन कर्मचारियों की सुविधा के लिए रनिंग रूम का उद्घाटन भी किया एवं उपलब्ध सुविधाओं से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के डीआरएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed