{"_id":"61be2102594b1c0c833c8dfd","slug":"gm-gave-confidence-trains-will-operate-soon-sonbhadra-news-vns628686394","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने दिया भरोसा, जल्द संचालित होंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने दिया भरोसा, जल्द संचालित होंगी ट्रेनें
विज्ञापन
सिंगरौली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम अनुपम शर्मा।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि कोरोना काल से बंद ट्रेनों का संचालन जल्द शक्तिनगर व सिंगरौली स्टेशनों से शुरू किया जाएगा। वे शनिवार को रेलपथ दोहरीकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
शक्तिनगर व सिंगरौली स्टेशन पर पहुंचे जीएम के समक्ष क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेन संचालन का मसला जोरदार तरीके से उठाया। लोगों का कहना था कि त्रिवेणी एक्सप्रेस व शक्तिनगर-चोपन- कटनी पैंसेजर ट्रेन को बंद किए जाने से क्षेत्र का विकास प्रभावित है। लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जीएम ने ट्रेनों के जल्द संचालन का भरोसा दिलाया। शक्तिनगर स्टेशन पर पहुंचे जीएम के सामने बड़ी आबादी वाले पुनर्वास गांव चिल्काडांड के लिए ओवरब्रिज का मुद्दा उठा। इस दौरान रेलवे की खाली भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर प्रधान हीरालाल, मुकेश सिंह, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
जीएम ने शाम चार बजे के बाद सिंगरौली व पूर्व मध्य रेल के अंतिम स्टेशन महदेईया के रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया। सिंगरौली स्टेशन पर कोयला लदान से उत्पन्न प्रदूषण के सवाल पर उन्होंने बताया कि शेड निर्माण के लिए बजट आवंटित हो चुका है। जल्द कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि यात्री व मालवाहक ट्रेनों के लिए बने रेलपथ के बीच दीवार खड़ी की जाएगी। इससे यात्रियों को प्रदूषण से राहत मिल सकेगी। स्टेशनों व साइडिंग के निरीक्षण के बाद जीएम व डीआरएम आशीष बंसल ने एनसीएल मुख्यालय में कोयला परिवहन में वृद्धि के लिए कोल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से चर्चा की।