घोरावल। घोरावल नगर की ग्लोरी गुप्ता ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) में सम्मानजनक रैंक हासिल कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
घोरावल नगर में निवासी किराना के दुकानदार किशोर कुमार की पुत्री ग्लोरी गुप्ता ने यूपीएसईई में आल इंडिया लेवल पर 989 वीं रैंक तथा बालिका वर्ग में 146 वीं रैंक हासिल की है। ग्लोरी शुरू से बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही हैं। ग्लोरी ने हाईस्कूल की परीक्षा 10 सीजीपीए से तथा इंटर की परीक्षा में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। इसके बाद वह कोटा राजस्थान से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही थी। ग्लोरी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार के सदस्यों व गुरुजनों को दिया है। वह आगे चलकर इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी कर देश सेवा करना चाहती है। उनका कहना है कि समुचित रणनीति और कठिन परिश्रम से सफलता के द्वार खुल जाते हैं। उनके चयन पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, घोरावल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया, महामंत्री अमरेशचंद्र तमाम व्यापारियों, समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।