{"_id":"5aca5a5e4f1c1b546b8b46cf","slug":"give-women-to-the-nation-s-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की के लिए महिलाओं को दें तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की के लिए महिलाओं को दें तवज्जो
sonbhadra
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों और अफसरों को संबोधित करते एमजे अकबर।
- फोटो : सोनभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि देश की तरक्की के लिए महिलाओं के हाथ में अर्थव्यवस्था की बागडोर सौंपना होगा। उनका कहना था कि महिलाओं को तवज्जो दिए जाने से ही बुनियादी सुधार होगा। वह रविवार को एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली स्थित अधिकारी क्लब सभागार में जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मालूम हो कि बीते दिनों नीति आयोग ने देश के 115 अति पिछड़े जिलों की सूची जारी की थी जिसमे सिंगरौली तीसरे पायदान पर था। जिले के पिछड़ेपन के कारणों की समीक्षा करने के साथ विकास की दूरगामी योजनाओं पर चर्चा के लिए अकबर दो दिनी दौरे पर सिंगरौली पहुंचे थे।
अधिकारी क्लब में उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं प्रधानमंत्री मोदी को उद्धृत करते हुए कहा कि, जब तक हम अपनी अर्थव्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथ में नहीं देंगे, तब तक देश का विकास संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला एक नए जीवन को जन्म देने के समय स्वयं के जीवन का परवाह नहीं करती। उन्होंने केंद्र की सरकार को गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के प्रति बेहद संवेदनशील बताया।
एमजे अकबर ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, बहन बेटी के सम्मान, अधिकार एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर कार्य कर रही है। नीति आयोग के नुमाइंदे के रूप में सिंगरौली पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे. अकबर ने कहा कि वह मोदी मिशन पर यहां आए हैं और एक सौ दिन गरीबों के नाम आपसे मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों में जोश की शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा कि जवाबदेह लोग 100 दिन निकालकर गरीबों के नाम कर दें। जब तक गरीब का उत्थान नहीं होगा, तब तक जिले का और देश का विकास कैसे हो सकेगा।