{"_id":"58ac82b44f1c1b9e1cb22fb3","slug":"give-regular-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित रूप से दें खर्च का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित रूप से दें खर्च का ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ ही चुनावी खर्चों का विवरण प्रत्याशी संबंधित रिटर्निंग आफिसर के साथ ही जिले स्तर पर स्थापित व्यय लेखा अनुवीक्षण सेल को भी नियमित रूप से मुहैया कराएं। उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाल में चारों विधानसभाओं के प्रेक्षकों एवं व्यय प्रेक्षक की मौजूदगी में सभी उम्मीदवारों के साथ आयोजित बैठक में कही।
डीएम ने प्रत्याशियों की ओर से वाहनों की अनुमति, जुलूस की अनुमति, स्टार प्रचारकों की अनुमति आदि के लिए आवेदन प्राप्त होते ही समय-सीमा के अंतर्गत आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में बिना किसी देर किए मुहैया कराए जाने का संबंधितों को निर्देश दिया। प्रेक्षक विधानसभा घोरावल शिवाजी आर दौंद, विधानसभा राबर्ट्सगंज बी पार्टिन, विधानसभा ओबरा डॉ. विजय केतन उपाध्याय, विधानसभा दुद्धी सौरभ पहाड़ी एवं प्रेक्षक वित्त एवं लेखा शेखर कुमार ने प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही चुनावी खर्चों को रोजाना अपने-अपने रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि बूथों पर नामित होने वाले एजेंटों की आठ मार्च को सुबह छह बजे से ही मौजूदगी सुनिश्चित कराएं, ताकि मतदान अवधि से पहले भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मार्क/दिखावटी वोट वगैरह की औपचारिकताएं सुगमता से पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी परिसर में ईवीएम मशीन के द्वितीय रैण्डमाईजेशन के मौके पर जरूर मौजूद रहें और रेण्डमाईजेशन की पारदर्शी कार्यवाही खुद देखें। उम्मीदवार अपने चुनावी खर्चों के व्यय रजिस्टर में सभी खर्चों को दर्ज कराने के साथ ही जिले स्तर पर होने वाले चुनावी खर्चे के निरीक्षण की तिथि को मौजूद रहकर अपने व्यय रजिस्टर का मिलान शैडों रजिस्टर से कराएं। एसपी लल्लन सिंह, एडीएम रामचंद्र, एएसपी प्रकाश चंद्र शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर विशाल यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दुबे, लाइजन आफिसर प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, सत्यजीत पुरवार, पीके सिन्हा, राजेश मलिक, शांता कुमार आदि मौजूद रहे।