फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girls dominated in sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं का रहा दबदबा

Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girls dominated in sports competition
ओबरा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम ओबरा में सोमवार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में युवक व युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी ने किया।
विज्ञापन

सबसे पहले दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमर चौधरी, 200 मीटर में आलोक यादव, 400 मीटर में बलिराम, 800 मीटर में गोविंद और 1500 व 3000 मीटर दौड़ में राम सूरत ने बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर में कहकशां, 200 व 400 मीटर में सुमन और 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग में लंबी कूद में अजय और बालिका वर्ग में सुमन अव्वल रहीं। शॉटपुट में लड़कियों में दिव्या और लड़कों में शिवम ने पहना स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल में चोपन की टीम पहले स्थान पर रही। खंड विकास अधिकारी सुुनील सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अमर सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र, वीरेंद्र और भूपेंद्र शामिल रहे। वहीं संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी और व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप सिंह ने किया।

ओबरा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबीकूद लगाते युवा।

ओबरा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबीकूद लगाते युवा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed