फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl's dead body found hanging from tree

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

Tue, 01 Dec 2020 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging from tree
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी के कैम्हाडांड में मंगलवार को संदिग्ध हाल में पेड़ की डाल में बंधे दुपट्टे के सहारे एक युुवती का शव लटकता मिला। मृतका की पहचान उर्मिला (21) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के माध्यम से शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पिंडारी-कैम्हाडाड़ निवासी उर्मिला (21) घर से जंगल की ओर जाने के लिए निकली थी। कुछ ही देर बाद उर्मिला का शव उसके घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक पेड़ की डाल में बंधे दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। चरवाहों ने युवती के लटकने की सूूचना उसके घरवालों समेत अन्य लोगों को दी। मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान धीरेंद्र कुमार जायसवाल को दी। प्रधान की सूचना पर बीजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed