फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   girl dies of snakebite

सर्पदंश से किशोरी की मौत

Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
girl dies of snakebite
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में सर्पदंश से बुधवार की भोर में एक किशोरी की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आमडीह निवासी दुर्गा (14) पुत्री राम जियावन को मंगलवार सुबह उसके परिजन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीया पुत्री मंगलवार रात भोजन के उपरांत घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर अपनी चचेरी बहन के साथ सो गई। रात में करीब दो बजे किसी विषैले सांप ने दुर्गा को डस लिया। उसके बगल में सो रही चचेरी बहन कुटनी ने सांप देखकर घर में सो रहे परिजनों को जगाया। सांप के काटने से दुर्गा की हालत बिगड़ने लगी और अचेत हो गई। पहले उन्होंने गांव में उपचार कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सीएचसी पहुंची और मृतका किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed