फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   girl dies due neck stuck in sari swing in Sonbhadra

सोनभद्र: साड़ी के झूले में झूल रही थी बच्ची, गर्दन फंसने से मौत

Sun, 10 Oct 2021 10:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Oct 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
girl dies due neck stuck in sari swing in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में शनिवार की रात साड़ी के झूले में गर्दन फंसने से बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसकी चीख भी नहीं सुन सके।

विज्ञापन


सलखन निवासी रामसनेही की पुत्री किरन(11) शनिवार की रात घर की पहली मंजिल में बने एक कमरे में साड़ी का झूला डालकर झूल रही थी। परिवार के लोग नीचे अपने कामों में लगे थे। काफी देर तक जब किरन नीचे नहीं आई तो छोटा भाई उसे बुलाने पहुंचा। उसने झूले पर बैठी बहन को आवाज लगाई।
विज्ञापन


कोई उत्तर न मिलने पर पास गया तो देखा कि किरन की जीभ बाहर निकली हुई थी। उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुलाया। आनन-फानन लोगों ने किरन को झूले से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी बभनी थाना क्षेत्र में साड़ी से बने झूले में झूलते समय गर्दन फंसने से बालक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed